फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 1 करोड़ 41 लाख से पक्की होगी ड्रेन

Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। बाढ़ से बचने के लिए बनाई गई मदीना लिंक ड्रेन बुर्जी नंबर 2120 से 2800 नंबर बुर्जी तक पक्की बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसका शुभारंभ वीरवार को जजपा के प्रदेश महासचिव हरज्ञान मोखरा द्वारा किया गया। जजपा नेता ने बताया कि गांव को बाढ़ से बचाने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने समस्या रखी गई थी। यह ग्रामीणों की पुरानी मांग थी। अब इसको सिमेंट कंकरीट से पक्का करने का काम शुरू कर दिया गया। इस पर 1 करोड़ 41 लाख रुपये लागत आएगी। इसके बाद हजारों एकड़ भूमि बाढ़ से मुक्त होगी। ग्रामीणों की ओर से उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एकमत से खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर विभाग के एसडीओ अशोक बंसल, जेई अंकित, राज प्रधान, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, सुबेदार रामकुमार, मंजीत खटकड़, सोनू खटकड़, सोमबीर मलिक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें