फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिल दोबारा से जुड़कर आने से पिछले दो महीने से परेशान उपभोक्ता, नहीं हो रहा समाधान

Fri, 08 Dec 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साहब पिछले दो महीने पहले 26 हजार रुपये का बढ़ा हुआ बिल आने से टेंशन में परेशान रहने लगा हूं। इसे जल्द कम करवाने का कष्ट करें। प्रेम नगर से पहुंचे उपभोक्ता जगदीश ने शुक्रवार को राजीव गांधी विद्युत भवन में सीजीआरआफ जनता दरबार में पहुंचे अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखी। शिकायत सुनने के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले में एक्सईएन को जांच के आदेश देकर समाधान करने के आदेश दिए हैं। वहीं दरबार में कुल सात उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से सिर्फ चार शिकायतों का समाधान हुआ और अन्य की रिपोर्ट मंगवाई गई।
विज्ञापन


राजीव गांधी विद्युत भवन के मुख्य आॅफिस में लगे जनता दरबार में किसी कारणवश चेयरमैन आरके खन्ना नहीं पहुंच पाए। उनकी जगह उपभोक्ता फाेर्म के सदस्य हिरालाल समेत अन्य सदस्यों ने समस्याएं सुनी। उपभोक्ता साढ़े दस बजे जनता दरबार में पहुंचना शुरू हुए। गढ़ी बोहर से पहुंचे ओमकार ने मीटर न लगने से संबंधित शिकायत की तो अधिकारियों ने मामले में जांच रिपोर्ट मंगवाई। जिसमें पाया गया कि इनका पहले मीटर का बिल जमा न होने से यह समस्या आ रही है। जनता दरबार में एक लाख रुपये से कम के विवादित मामले लेकर भी उपभोक्ता पहुंचे लेकिन फोर्म के सदस्यों ने उनकी समस्या को नहीं सुना।
बाॅक्स
स्कीम के तहत भरा हुआ बिल भी वापस जुड़कर आया

रुड़की गांव से पहुंचे जयवीर ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने एक साल तक बिल नहीं भरा था। लेकिन एक साल के बाद उसने अपना बकाया बिल स्कीम के तहत भर दिया था। लेकिन उसके बाद भी भरा हुआ बिल दोबारा से जुड़कर आ गया। फॉर्म के सदस्यों के सामने मुद्दा रखा तो उन्होंने एसडीओ को जांच के आदेश देकर जल्द समाधान के आदेश दिए है।
विज्ञापन

वर्जन
उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर ही यह जनता दरबार आयोजित किए जाते है। ज्यादातर उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान करवाकर ही जाते है। कुछ शिकायतों का जल्द निपटारा करवाया जाता है।
विज्ञापन

-मनिन्दर कादयान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें