फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट का बोल्ट निकलने से बे-पटरी हुआ डिब्बा

विज्ञापन
पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने रिपोर्ट में शामिल किए मौके के फोटो, जिनमें एक वोल्ट खुला दर्शाता हुआ। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। गुड्स लाइन पर मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतरने की जांच रिपोर्ट पांच सदस्यीय कमेटी ने डिवीजन कार्यालय भेज दी। जांच में दोनों पटरी के ज्वाइंट के एक-एक बोल्ट लगे नहीं मिले और एक बोल्ट ढीला मिला। जिसकी वजह से वैगन का बेपटरी होना माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अब डिवीजन के अधिकारी जांच रिपोर्ट को रिव्यू करेंगे फिर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रोहतक स्टेशन की गुड्स लाइन पर 17 अक्तूबर को 58 वैगन की मालगाड़ी में लदान हुआ। शाम के समय जैसे ही ट्रेन रवाना की गई, वैसे ही 10वां वैगन बेपटरी हो गया। रेलवे अधिकारियों ने बेपटरी हुए वैगन को छोड़कर शेष 57 डिब्बे करीब पांच घंटे देरी से रवाना कर दिए थे। मामला दिल्ली डिवीजन कार्यालय पहुंचा तो तुरंत पांच सदस्यीय कमेटी जांच के लिए भेजी गई। जिसमें टीआई बलबीर सिंह, सीएमआई पंकज राजपाल, पीडब्ल्यूडीआई एसके भटनागर, एसएसई सीएनडब्ल्यू हरीओम, सीएलआई वीरेश कुमार शामिल थे। सूत्र बताते हैं कि जांच टीम को दोनों तरफ की पटरी पर ज्वाइंट मिले। जिसके एकतरफ के ज्वाइंट का एक बोल्ट गायब था। दूसरा बोल्ट काफी ढीला था और चौथे बोल्ट की जगह क्लैप लगा था। दूसरे ज्वाइंट को चेक किया तो उसका भी एक बोल्ट गायब मिला। मामले की गंभीरता को देख जांच टीम ने तुरंत घटनास्थल के फोटो खींचकर सबूत बतौर रिपोर्ट में शामिल किए। टीआई बलबीर सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है। अब अधिकारी रिव्यू कराकर जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे। वहीं, पीडब्ल्यूआई एसके भटनागर का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बारे में कुछ बताया नहीं जा सकता है। मुख्यालय को रिपोर्ट दी है, अब अधिकारी जांच करके कार्रवाई का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें