02सीटीके18-एमडीयू के संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डाॅ. सुनीता सैनी। संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डाॅ. सुनीता सैनी को निदेशक यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल का कार्यभार सौंपा है। कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बताया कि प्रो. सुनीता सैनी को निदेशक यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल का दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से दिया गया है। प्रो. सुनीता सैनी ने कहा कि पूरी निष्ठा, निष्पक्षता से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी।