20... मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज परिसर में आयोजित बैठक में नवनियुक्त टीचर सेल्फ केयर टीम सदस्य।
रोहतक। टीचर सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने की। इसके तहत हरियाणा समन्वयक समिति का विधिवत गठन किया गया, जिसमें डॉ. श्याम देव शास्त्री और सज्जन राठी संरक्षक मनोनीत किए गए हैं।
मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में 15 सदस्यीय समन्वयक कार्यकारिणी और 2 संरक्षक सदस्यों की नियुक्ति की गई। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदीप आर्य ने किया। बैठक में टीएससीटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से विवेकानंद शास्त्री, नरेंद्र प्रताप गंगवार, फारुख हसन, संजीव रजक, सुधेश पांडे और बबीता वर्मा की उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि टीएससीटी एक गैर-राजनीतिक, सेवाभावी और पारदर्शी संगठन है। संगठन का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि किसी शिक्षक साथी की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो टीम के सभी सदस्य एक निश्चित आर्थिक सहायता राशि एकत्र कर शोकाकुल परिवार को तत्काल राहत प्रदान करें।
टीम के राज्य संयोजक मंडल में अशोक आर्य खटकड़, ऋषिराज शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, हरपाल आर्य, कुलदीप (सोनीपत), मनोज कुमार, कृष्णा रंजन, मोनिका, रमा, संगीता हुड्डा, शमशेर, कर्मबीर (टोहाना), डॉ गोपाल, रविकांत और धर्मबीर सिंह का चयन हुआ है।