06सीटीके22... प्रदेश सचिव नियुक्त डाॅ. रमा बल्हारा। स्रोत: स्वयं
रोहतक। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगी ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें डाॅ. रमा बल्हारा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी लोकेश शर्मा ने रमा बल्हारा को बधाई देते हुए बताया कि डॉ. रमा बल्हारा भाजपा के कार्यकर्ता और राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे रमेश बल्हारा की पुत्री हैं। डाॅ. रमा आईआईटी के इतिहास में पहली महिला महासचिव भी रही।
विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी रही हैं। सतरंज की राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रह चुकी हैं। रमा बल्हारा ने कहा कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान किया।