फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने जानी होटल प्रबंधन की बारीकियां

विज्ञापन
06सीटीके21... तिलयार स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान का भ्रमण करते सैनी स्कूल व महम स्थित राजक
विज्ञापन
रोहतक। सैनी स्कूल और महम स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार को तिलयार स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान का भ्रमण कर यहां की कार्यप्रणाली को जाना। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि 100 विद्यार्थियों के इस दल ने संस्थान के विभिन्न विभागों जैसे किचन, फ्रंट ऑफिस, फूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग का भ्रमण कर वहां की कार्य प्रणाली समझी। सहायक व्याख्याता अमित कुमार, तरुण हुड्डा तथा मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को इस कोर्स के बाद स्वरोजगार की महत्वता को समझाया, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन अच्छे से यापन कर सकें। संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीव डे तथा सौरभ सिंह ने विद्यार्थियों को होटल प्रबंधन कोर्स में दाखिले तथा उसके पश्चात मौजूद कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें