महम। फरमाना निवासी डॉ राजेश आर्य रोहिला को विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष अनीता रोहिला द्वारा राजेश की सच्ची लगन एवं कार्य को संज्ञान में लेते हुए यह निर्णय लिया है। राष्ट्रीय महासचिव बलबीर एवं हरियाणा प्रदेश संरक्षक मास्टर शिव कुमार रोहिला के प्रस्ताव पर रोहतक जिला के गांव फरमाना से डॉक्टर राजेश आर्य रोहिला को विश्व रोहिला राजपूत संघ का सर्वसम्मति से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। डॉ राजेश का कहना है कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको ईमानदारी से निभाया जाएगा।