फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. राजश्री सिंह को राजकीय सम्मान के साथ किया विदा

विज्ञापन
54-झज्जर पुलिस की सेवानिवृत्त हुईं एडीजीपी डॉ. राजश्री सिंह को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत: प् - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा पुलिस की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को पीटीसी सुनारिया में भव्य सम्मान परेड हुई। उन्हें पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी गई। डीआईजी मनवीर सिंह ने बताया कि डॉ. राजश्री सिंह ने 1990 में डीएसपी के रूप में सेवा शुरू की थी। उन्होंने 1999 में आईपीएस कैडर जॉइन किया। अपने 36 साल के कार्यकाल में उन्होंने फरीदाबाद पुलिस आयुक्त और एडीजीपी जैसे अहम पदों पर काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिला-बाल सुरक्षा और प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया। डॉ. राजश्री सिंह ने हरियाणा पुलिस का आभार जताया और जवानों से ईमानदारी से जनसेवा का आह्वान किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश भी दिया। समारोह में पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह और आईजी समरदीप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें