फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण मल्होत्रा को मिला एचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
snj 1.JPG
विज्ञापन
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं सीनियर प्रोफेसर डॉ. प्रवीण मल्होत्रा को स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की ओर से एचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि उन्हें यह अवार्ड जीवन रेखा योजना और नेशनल वायरल हैपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम में उत्कृष्ट एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया है। अवॉर्ड अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, एनआरएचएम की निदेशक अमनप्रीत कौर व डीजीएचएस डॉ. सूजरभान की ओर से प्रदान किया गया है। डॉ. मल्होत्रा की उपलब्धि पर कुलपति डॉ. ओपी कालरा, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल व निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने कहा कि उन्होंने अवॉर्ड लेकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डॉ. उषा गुप्ता डीजीएचएस कार्यालय में इस प्रोजैक्ट का कार्यभार संभाल रही हैं, उन्होंने इस जीवन रेखा प्रोजेक्ट को बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। काला पीलिया के मरीजों के उपचार के लिए जीवन रेखा योजना को कुछ दिन पूर्व गुजरात में भारत के सबसे बढ़िया प्रोजैक्ट के रूप में पुरस्कार दिया गया था। डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि उनको जीवन रेखा योजना का प्रमुख नोडल अफसर वर्ष 2013 में बनाया गया था। इसकी कामयाबी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी 2018 में इसे अपनाते हुए देशभर में लागू कर दिया। इसी के तहत अब पीजीआईएमएस के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग को इसका मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर बनाया गया है। यहां पर उपचार की सारी सुविधाएं काला पीलिया व पीलिया के मरीजों को निशुल्क एवं बगैर प्रतीक्षा के दी जाती है। मरीजों की एंडोस्कॉपी, क्लोनोस्कॉपी, कैप्सूल एंडोस्कॉपी व फाईब्रो स्कैन की जांच बगैर किसी वेटिंग के दी जाती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के तहत काला पीलिया की जांच के लिए स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें यह बीमारी पाई जाएगी, उनका इलाज किया जाएगा और हैपेटाइटिस बी से बचने के टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें