फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाखनमाजरा के डॉ. मनजीत दहिया चैंपियन फार्मर अवाॅर्ड से सम्मानित

Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11. कुरुक्षेत्र गुरुकुल में आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में लाखनमाजरा के किसान डॉ. मनजीत दहिया को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की ओर से कुरुक्षेत्र गुरुकुल में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्रीय प्राकृतिक खेती गाजियाबाद एवं भारत सरकार किसान कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें लाखनमाजरा के डॉ. मनजीत दहिया को सम्मानित किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. विरेंद्र चौहान डायरेक्टर एचआईएसडीसी, पदम्श्री डॉ. हरिओम, डिप्टी डायरेक्टर कुरुक्षेत्र डॉ. कर्मचंद, डॉ. बलजीत सिंह सहारण हेड को-ऑर्डिनेटर कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र, व्यवस्थापक गुरुकुल कुरुक्षेत्र रामनिवास आर्य, किसान नेता डॉ. मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा व अन्य को चैंपियन फार्मर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान जयप्रकाश नांदल ने बताया कि ये सम्मान हमारा हौंसला बढ़ाने के साथ-साथ अन्य किसानों को प्रोत्साहित करने का काम भी करेगा। उन्होंने बताया कि किसान नेता एवं समाजसेवी डॉ. मनजीत सिंह दहिया भी 20 सालों से प्राकृतिक खेती के लिए सरहानीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें