फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. मदन गोपाल वशिष्ठ बने नए डीन स्टूडेंट वेलफेयर

Wed, 17 Sep 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26 डॉ. मदन गोपाल वशिष्ठ , डीन एकेडमिक अफेयर्स
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने सर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मदन गोपाल वशिष्ठ को डीन स्टूडेंट वेलफेयर नियुक्त किया है। यह दायित्व उन्हें 1 अप्रैल 2024 से प्रदान किया गया है। पल्मनरी विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी ने मंगलवार को रिसर्च सेल के प्रभारी पद के साथ डीन पद से भी त्याग पत्र दे दिया है। चर्चा है कि कुलपति पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में वह एक हैं।
विज्ञापन


डॉ. वशिष्ठ सर्जन व शिक्षाविद हैं। इनका 33 वर्षों का पोस्ट-पीजी शिक्षण अनुभव है। उन्होंने 35 वर्षों तक स्नातक छात्रों और 28 वर्षों तक स्नातकोत्तर छात्रों को शिक्षा प्रदान की है। उनके निर्देशन में अब तक 32 से अधिक पीजी विद्यार्थियों ने शोध कार्य पूरे किए हैं।
उन्होंने 1991 में एमएस जनरल सर्जरी की उपाधि प्राप्त की। वह एसोसिएशन ऑफ इंडियन सर्जन्स व इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के फेलो हैं। इन्हें 2006 में डॉ. एनएल बोर्डिन ओरेशन अवाॅर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. पुष्पा दहिया को रिसर्च सेल के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपने की जानकारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें