साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि कॉ़लेज में कार्य करना उनके लिए गर्व और आत्मसंतोष का विषय रहा। सेवाकाल के दौरान उन्हें प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला। इस अवसर पर डॉ. नरेश कानौजिया, संजीव कुमार, उनकी पत्नी सुनीता सहित पारिवारिक सदस्य और कॉलेज के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद