फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. धन सिंह बने निजी बस संचालकों के राज्य प्रधान, कहा-शोषण रोकने के लिए उठाएंगे आवाज

विज्ञापन
सेक्टर-5 ​स्थित कम्युनिटी सेंटर में निजी बस संचालकों के चुनाव व सम्मेलन में मौजूद लोग। एसो​सिएश
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-5 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सहकारी परिवहन समिति व निजी बस संचालकों का चुनाव व सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न जिलों के जिला प्रधानों व बस संचालकों ने नए राज्य प्रधान के रूप में डॉ. धन सिंह का नाम प्रस्तावित किया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित राज्य प्रधान डॉ. धन सिंह ने सभी जिला प्रधानों व बस संचालकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बस संचालकों की समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर विसंगतियों का समाधान करवाया जाएगा। निजी बस संचालकों के शोषण रोकने के लिए आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे निजी बस संचालकों की मुख्य मांगों में नई पॉलिसी के तहत परमिट संख्या व ट्रिप संख्या का निर्धारण, रोडवेज विभाग की बसों के समान अड्डा फीस लागू, सभी बस संचालकों के परमिट ऑनलाइन करवाने का काम करेंगे जिससे अनियमिताएं दूर हो सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

एक ओर जाने वाली बसों के काउंटर से संबंधित समस्याओं का समाधान करवाना व लंबित समस्याओं का निवारण करवाना शामिल है। कार्यक्रम में स्टेज कैरिज प्राइवेट बस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुनील श्योराण ने अपने कार्यकाल की अवधि पूर्ण होने पर पद से त्यागपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें