रोहतक। हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन का त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन नेहरू कॉलोनी रोहतक में संपन्न हुआ। इसमें डाॅ. अनिल मेहरा को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया।
एसोसिएशन के चुनाव में वजीर सिंह भोरिया उपाध्यक्ष, शकुंतला सभरवाल प्रांतीय संयुक्त महासचिव, राकेश कुमार प्रांतीय सहायक सचिव, ऋषिराज निनानिया प्रांतीय संगठन सचिव, सुशील कुमार प्रांतीय कोषाध्यक्ष, अनिल मेहरा प्रांतीय प्रचार सचिव, कुलदीप राठी प्रांतीय मुख्य सलाहकार व राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मानसिंह उर्फ मामन, अशोक कलसन, अजय कुमार व मुकेश कुमार को मनोनीत किया गया।
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी डॉ. फूल कुमार मुवाल ने की। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने की। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती, वर्ष 2023 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ समाज कल्याण की दिशा में नई ऊर्जा का संचार करना रहा। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संगठन, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस मौके पर पवन, अजीत, चांद, सत्यवान राठी, कविता रानी, पुष्पा, सुमन, कुकी, परवीन, सतबीर, जतिन, नीलम भुक्कल आदि उपस्थित रहे।