फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मददगार स्वभाव के कारण लोकप्रिय थे डॉ. आदित्य बत्रा

Sat, 18 Jul 2026 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34-डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर के प्रसिद्ध हृदय विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा का कार्डियक अरेस्ट से अचानक निधन चिकित्सा क्षेत्र और पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने मददगार, सरल स्वभाव के कारण वे जनता और सहकर्मियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। जिले के प्रमुख चिकित्सकों ने डॉ. बत्रा के सेवा भाव को याद करते हुए बताया कि वे पैसे न होने पर भी किसी गरीब मरीज को इलाज के लिए मना नहीं करते थे और लाखों रुपये माफ कर देते थे
हृदय विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा का निधन चिकित्सा क्षेत्र के लिए बड़ी हानि है। इंसानियत व हर किसी की मदद करने के व्यवहार के कारण हर कोई उनका सम्मान करता था। वे गरीब मरीजों को अच्छा डिस्काउंट देते थे।
विज्ञापन

- डॉ. अर्जुन नरुला, निजी अस्पताल
जरूरतमंदों को जितना हो सके उतना सस्ता इलाज देना उनका स्वभाव था। उनका जाना पूरे रोहतक व प्रदेश के लिए भारी नुकसान है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
- डॉ. अपूर्व नरुला, निजी अस्पताल
पीजीआई से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रोहतक में हृदय संबंधी सेवाएं देनी शुरू की थीं। अपने मददगार स्वभाव के कारण हर मरीज को उनसे गहरा लगाव हो जाता था। जरूरतमंद का कम खर्च में भी इलाज कर देना उनकी विशेषता थी।
- डॉ. मंजूनाथ बीसी, जनसंपर्क विभाग इंचार्ज, पीजीआई
वे मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ चिकित्सक नहीं बल्कि बड़े भाई और मार्गदर्शक थे। पैसे की कमी के कारण उन्होंने कभी किसी का इलाज नहीं रोका।
- डॉ. वरुण अरोड़ा, प्रोफेसर, पीजीआई
वे वर्तमान डॉक्टरों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनके लिए मरीजों का इलाज ही प्राथमिकता थी। यदि किसी के पास ऑपरेशन के पूरे पैसे नहीं होते थे, तो वे लाखों रुपये तक छोड़ देते थे।
- डॉ. दिनेश मलिक व डॉ. अतुल शर्मा, नागरिक अस्पताल
शहर के जाने-माने हृदय विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा एक सरल, सहज व संवेदनशील मानव थे। उनके हाथों लाखों मरीजों को राहत मिली थी। बेहद दुखद है कि कम उम्र में ही अचानक कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।
- डॉ. रविंद्र चौधरी, आईएमए
मैं भी उनसे इलाज लेने जाता था। मददगार स्वभाव के कारण वे प्रदेशभर में लोकप्रिय थे। हृदय विशेषज्ञ होते हुए कार्डियक अरेस्ट से निधन ज्यादा हैरान करने वाला है। ऐसे में आमजन को भी हृदय के प्रति जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. अतुल शर्मा, नागरिक अस्पताल

34-डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल

34-डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल

34-डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल

34-डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल

34-डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें