फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
सेक्टर तीन में ​स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का संबो​धित करते स
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर-3 के सामुदायिक केंद्र में गढ़ी, सांपला व किलोई हलका की बूथ कमेटियों की बैठक ली। यहां कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से बूथ संभालने की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दें। उन्होंने प्रत्येक बूथ कमेटी से हर बूथ में पिछले बार पड़े वोट से 100 वोट बढ़ाने के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने करवट ले ली है, प्रदेश में बदलाव का माहौल है। उन्होंने गठबंधन सरकार को चुनौती देते हुए एलान किया कि इस बार 90 में से 1 सीट पर भी जजपा की जमानत नहीं बचेगी। लोग चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में और चौ. उदयभान की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे और पूरे प्रदेश में जीतेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कि हरियाणा में 15 जनवरी से घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान शुरू हो रहा है। वर्ष 2019 के चुनाव में भी साम, दाम, दंड, भेद का प्रयोग कर भाजपा ने सारे चक्रव्यूह रचे। दीपेंद्र ने कहा कि मेरा यही कसूर रहा कि किसान आंदोलन हो या खिलाड़ी बेटियों के मान-सम्मान की लड़ाई हो पूरी ईमानदारी से फर्ज निभाया। यह लड़ाई हरियाणा के भविष्य को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन



इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक संत कुमार, कुलदीप नंबरदार, प्रो. वीरेंद्र, बलराम दांगी, जयदीप धनखड़, बिट्टू हुड्डा, बिल्लू हुड्डा, रविंदर हुड्डा, सोनू बुधवार, एससी सेल के जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, जिला पार्षद मांगे राम, पंडित राजबहादुर, रामकरण अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें