फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास में जल के दान से होता है कल्याण : अजय दास

Mon, 27 May 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोसली रोड किला कालोनी स्थित आनंद दास आश्रम में श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें अजय दास महाराज के सानिध्य में शनिवार रात्रि रजनीश हरित ने अपने सहयोगियों के साथ गणेश वंदना कर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

अजय दास महाराज ने ज्येष्ठ मास के महत्व के बारे में कहा कि इस मास का धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है। इस महीने में हनुमानजी की पूजा के साथ विष्णु पूजन का खास महत्व है। ज्येष्ठ मास में जल का दान करना बड़ा ही पुण्य माना जाता है। इस माह में राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए। ज्येष्ठ मास में गर्मी का अत्यधिक प्रकोप रहता है। इसलिए जीव कल्याण की भलाई के लिए हमें पशु पक्षियों के लिए अन्न जल की व्यवस्था करनी चाहिए। इस दौरान भजन कीर्तन में रजनीश हरित ने मेंहदीपुर में संकट कटता ओपरी पराई का, नीचे मंदिर बाला जी का ऊपर काली माई का..उमा शंकर वर्मा ने कब आओगे बाला जी महाराज लगन लगी दर्शन की.., जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम, बोलो राम राम..भिखारी सारी दुनिया दाता एक राम देने वाले मेरे राम...हनुमान जी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। धर्म प्रचारक रजनीश हरित ने बताया कि श्री राम भक्त हनुमान जी की कृपा से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को मंदिर एवं धार्मिक स्थलों, श्रद्धालुओं के निवास पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। हनुमानजी की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अमित कुमार, रमेश सैनी,ईश्वर सिंघल, रजनीश हरित, उमा शंकर, अंकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें