रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली विद्यार्थियों के लिए शनिवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 24 अगस्त से शुरू तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के विजेता खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी, छोटू राम स्टेडियम व विभिन्न खेल मैदानों पर किया जा रहा है। इसमें तीरदांजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, बास्केटबाॅल, मुक्केबाजी, हैंडबाल, हाॅकी, साइकिलिंग, जुडो, शुटिंग, कुश्ती, बेसबॉल, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, शतरंज, टेनिस, क्रिकेट, कराटे, कबड्डी, खो-खो, योग, नेटबॉल, वॉलीबॉल, आदि खेल शामिल है। इसमें अंडर 14, 17, व 19 आयु वर्ग में विभिन्न खेल में स्पर्धाओं में लड़कियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें लड़कियों में बास्केटबॉल में आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष, अंडर 17 वर्ष और अंडर 19 वर्ष में रोहतक ब्लॉक प्रथम, लाखनमाजरा ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा।
योग
योग ऑफिशियल डॉक्टर जनक राज ने बताया कि आयु वर्ग अंडर-14 वर्ष में ऋषिका, निशा, यशिका, अवनी, आन्या, धर्मेश, चाहत व आयु वर्ग अंडर -17 वर्ष में प्रीति, सोनिया, शिखा, काजल, गुंजन, स्वीटी, आशा व आयु वर्ग अंडर -19 वर्ष में सांची, दीपिका, हिमानी, शिवानी, अनु, स्नेहा, सोनी आदि का चयन 24 से 26 सितंबर 2024 को पंचकूला में होने वाली राज्यस्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है
जिम्नास्टिक
आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष में लड़कियों में जिमनास्टिक में आर्टिस्टिक इवेंट में तृषा, भूमिका, गौरांगी, दिव्या, रितिका रिया और निशु, जिमनास्टिक में रिदमिक इवेंट में कनिका, दीपिका, दौरेट, महक। अंडर 17 आयु वर्ग में आर्टिस्टिक इवेंट में मुस्कान, दिया, लक्षिता, प्राची, निधि, शिवानी और राखी व रिदमिक इवेंट में अंसिका, कनक, स्वाति, एकता व अंडर 19 आयु वर्ग में आर्टिस्टिक इवेंट में मनीषा, कनिष्का, ख़ुशी, साक्षी, निशा, दीक्षा, किस्मत और रिदमिक इवेंट में दिव्या शिक्षा भूमि और तमन्ना व आयु वर्ग जिमनास्टिक में एक्रोबैटिक इवेंट में दिव्यांशी, जिनीषा, यशु, डोली और कनिका का चयन राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए हुआ,
खो-खो
जिला सहायक शिक्षा अधिकारी(खेल)मुकेश कुमार ने बताया कि आयु वर्ग अंडर -14 में खो-खो में राजकीय हाई स्कूल मसूदपुर की टीम प्रथम, एनआईसी स्कूल रोहतक की टीम द्वितीय स्थान पर रही, आयु वर्ग अंडर 17 में सैनी गर्ल्स स्कूल की टीम प्रथम, राजकीय हाई स्कूल समचाना की टीम द्वितीय स्थान, आयु वर्ग अंडर 19 में एनआईसी स्कूल रोहतक की टीम प्रथम और जेकेएम स्कूल कलानौर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
अगस्त्य स्कूल में आयोजित जिला चैस प्रतियोगिता में लड़कियों में आयु वर्ग अंडर -14 वर्ष में रिदम, गार्गी, हर्षिता, भूमि सोनी, निशा आदि का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कुश्ती के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी
नाम वेट कैटेगरी
निधि 30
जिया 33
विनाक्षी 39
खुशी 46
अंडर-17
नाम वेट कैटेगरी
आरूषी 40
काजल 43
अनु 57
हुनर 61
निशु 65
रीना 73