फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरिदत्त छुछकवास क्लस्टर के प्रधान बने

Sun, 25 Aug 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24jjrp07- झज्जर। बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। फोटो-संस्था
विज्ञापन
झज्जर। रिटायर्ड एंम्पलाइज सेल कांग्रेस प्रकोष्ठ की छुछकवास क्लस्टर का चुनाव हुआ। अध्यक्षता कैप्टन सतबीर सिंह और संचालन जिला उप प्रधान राजवीर सिंह राहर ने किया।
विज्ञापन

जिला महासचिव रमेश जाखड़ ने बताया कि क्लस्टर छूछकवास के आंबेडकर भवन में बैठक का आयोजन किया गया। हरिदत्त को सर्व समिति से प्रधान, हरज्ञान को सचिव, जयकिशन को उपप्रधान, सत्यवीर शास्त्री को सलाहकार तथा धर्मबीर आजाद नगर को कमेटी सदस्य के रूप में चुना गया।
नवनियुक्त प्रधान हरिदत्त ने कहा कि कमेटी के विस्तार के लिए जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। रिटायर्ड मुख्य अध्यापक राजवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही मातनहेल, साल्हावास एवं अन्य क्लस्टरों की इकाई का गठन करते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों के हकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला महासचिव रमेश जाखड़ ,वरिष्ठ प्रधान कैप्टन सतबीर बड़क, जिला उप प्रधान राजवीर सिंह तथा उपप्रधान सूबेदार रमेश फौगाट उपस्थित रहे।

24jjrp07- झज्जर। बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। फोटो-संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें