फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली भूमि गिरत दसकंधर, छूभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

विज्ञापन
Doli Bhumi Girtat Dasakandhar, Chhubhit Indus Siri veteran - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
विजय दशमी पर इस बार कोरोना से बचाव का संदेश देते बुराई के प्रतीक रावण का अंत हुआ। सभी जगह रावण के पुतले को मास्क पहनाया गया। शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर रावण के पुतले जलाए गए। इसके अलावा विजयदशमी पर्व पर उत्साहित युवाओं ने सेक्टरों और कॉलोनियों में भी रावण का प्रतीक रूप पुतला बनाकर दहन किया। इस बार पुराने बस स्टैंड को छोड़कर कहीं भी मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले नहीं बनाए गए। वहीं कोरोना का असर पुतले की लंबाई पर भी दिखा। पुतले की लंबाई अबकी बार 30 फुट के करीब रही।
विज्ञापन

पुरानी आईटीआई ग्राउंड
श्रीराम लीला उत्सव कमेटी की ओर से पुरानी आईटीआई स्थित ग्राउंड में तीस फुट का रावण दहन किया गया। समारोह में मुख्यअतिथि उद्योगपति राजेश जैन, विधायक भारत भूषण बतरा व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, समाजसेवी एवं उद्योगपति नवीन जैन, विनोद जैन, विजय तायल व सुभाष तायल ने शिरक्त की और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम बालकपुरी धाम से महंत बाबा कर्णपुरी के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान यहां आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रमेश रोहिल्ला, जयभगवान, अनिल बंसल, राजीव जैन, प्रेम गर्ग, विपिन गोयल, सन्नी निझावन, अंकित बंसल, अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, वरूण शर्मा, उमा गोयल, राजबाला गर्ग, पवन बिरमानी, गुलशन निझावन सुशील मंगला, नरेश शर्मा, दिनेश तायल, शीतल व अंकित आदि मौजूद रहे।
पंजाबी रामलीला समिति ने गोकर्ण में किया पुतला दहन
श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला समिति ने प्रताप चौक से शोभायात्रा निकाली। इसमें राम लक्ष्मण और हनुमान बने लोगों की झांकी निकाली गई। यहां रावण के 30 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और बाबा कपिलपुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांधी कैंप में जला 24 फुट का पुतला
कुकारो वाली समिति के ओर से गांधी कैंप में 24 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. महेश मदान ने बताया कि मुख्य अतिथि समिति के प्रधान सीताराम सचदेवा रहे।
पुराना बस स्टैंड पर कोरोना के पुतले संग मेघनाथ, कुंभकरण और रावण के पुतले का दहन
पुराना बस स्टैंड स्थित श्री प्राचीन लोकल रामलीला समिति की ओर से मास्क लगाए रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके अलावा यहां कोरोना का करीब दस फुट का पुतला बना उसका भी दहन किया गया। इसके अलावा कुंभकर्ण, मेघनाथ और रावण के भी पुतले का भी दहन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर मनमोहन गोयल मौजूद रहे। लोकल रामलीला के पूर्व प्रधान पवन खरकिया सहित समिति के सभी लोग मौजूद रहे।
पटेलनगर में जलाया 20 फुट का पुतला
पटेलनगर में कट्टे वाली समिति के ओर से रावण के पुतले का दहन किया गया। प्रधान किट्टू सरदार ने बताया कि शहर की सबसे पुरानी रामलीला यही है। यहां 50 वर्षों से रामलीला हो रही है। पहले चार फुट का रावण जलाया जाता था। पिछले कुछ सालों से इसकी लंबाई 50 फुट हो गई थी, लेकिन इस बार कोरोना के कारण सिर्फ 20 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया है।
फ्रैंड्स क्लब, सेक्टर एक
सेक्टर एक फ्रैंड्स क्लब की ओर से दशहरा महोत्सव पर सुभाष चावला के घर से श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ उद्योगपति राजेश जैन ने किया। झांकी को पूरे सेक्टर में निकाली गई। इस दौरान लोगों को मास्क का वितरण किया गया। बच्चों को पुरस्कार वितरण पार्षद कदम सिंह अहलावत ने किया। इस मौके पर क्लब प्रधान राजेंद्र मलिक, केके खीरवाट एडवोकेट, डॉ. दिनेश, पीडी गांधी, एएल नारंग, कश्मीरी लाल, सीताराम चुघ, गुलशन उप्पल, दर्शन बतरा आदि मौजूद रहे।
सेक्टर तीन में युवाओं ने किया पुतला दहन
सेक्टर तीन में सामुदायिक केंद्र के पास पार्क में युवाओं ने रावण का पुतला बनाकर दहन किया। इस मौके पर बिट्टू सचदेव, केके दहिया, रामचंद्र, रामकुमार, एसएस सचदेवा आदि मौजूद रहे।
आर्य क्षत्रिय सभा ने विजयदशमी पर किया हवन पूजन
आर्य गुरुकुल और गोशाला भाली आनंदपुर भाली के आर्य क्षत्रिय सभा ने हवन पूजन के साथ विजयदशमी पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि आर्य महासभा के अध्यक्ष आचार्य हनुमंत प्रसाद उपाध्याय के हाथों चार सौ मीटर के ट्रैक ओर रोप पोल का उद्घाटन किया गया।

पंजाबी रामलीला समिति की ओर से पुतला दहन के मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और बाबा कपिलपुरी के स?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें