फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम अस्पताल से 11 बजे चले गए डॉक्टर, अन्य ने संभाला मोर्चा

Wed, 10 Dec 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। नागरिक अस्पताल महम में चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर 11 बजे के बाद हड़ताल पर रहे। स्टाफ सदस्यों ने बताया कि सुबह एमओ आए थे लेकिन 11 बजे के बाद चले गए। सीएमओ डॉ. शिवानी के नेतृत्व में वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। इमरजेंसी व अन्य चिकित्सा सुविधाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीन ने मरीजों को दवा लिखी। डॉ. नरोत्तम गोयल ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत 7 एमओ 11 बजे के बाद छुट्टी पर चले गए थे।
महम से आए अशोक ने बताया कि वह घुटनों की दवा लेने के लिए आए थे। उन्हें उपचाल मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। सैमाण से आई सुनील देवी ने बताया कि उसको मोतीझारा है। उन्हें दवा मिल गई। सैमाण की ही बिमला का कहना था कि बुखार होने पर दवा लेने अस्पताल आई हुई थी। उनकी जांच नहीं हो सकी अब उसे कल आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 महम अस्पताल में आई महिला रोगियों से पूछताछ करती स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्राची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें