फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिकित्सकों ने जाना टेंपोरल बोन का ऑपरेशन करना

विज्ञापन
11सीटके09-पीजीआई के एनाॅटमी विभाग में आयोजित कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को कान की बीमारिय
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्तनाकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान के एनाॅटमी विभाग के विच्छेदन हाल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ईएनटी, एनाॅटमी विभाग व शहर के एक ईएनटी कैंसर सेंटर की ओर से एओआई हरियाणा शाखा के तत्वाधान में आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल उपस्थित हुए। निदेशक ने चिकित्सकों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी सरहाना की। डॉ. विकास कक्कड़ ने बताया कि दो दिन का यह जीनेक्स्ट ईएनटी सर्जंस कार्यक्रम रखा गया। कार्यशाला का विषय पिन्ना से पेट्रस तक ओटो राइनो लैरींगोलॉजी में सटीकता रखा गया।
ईएनटी, एनाॅटमी व फोरेंसिक विभाग के चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में ओटो राइनो लैरींगोलॉजी में सटीकता में निपुणता पर प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान व महाराष्ट्र से चिकित्सक शामिल हुए।
विज्ञापन

डॉ. विकास कक्कड़, डॉ. पासी, डॉ. क्षितिज, डॉ. भूषण कथूरिया व डॉ. विनीत पांचाल ने टेंपोरल बोन के ऑपरेशन करके दिखाए। कार्यशाला में कान की अन्य बीमारियों के इलाज के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला में हरियाणा मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. मनदीप सचदेवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. जगत सिंह, एनाॅटमी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश कांता राठी, फारेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एसके धतरवाल, डॉ. रमन वढ़ेरा, डॉ. विजय, राजकपूर, डॉ. जेसी पासी, डॉ. आदित्य भार्गव, समेत अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें