07सीटीके01... वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव पार्क में पौधरोपण करते रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य। स्रोत
रोहतक। प्रकृति को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए मानसून के समय में पौधरोपण पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भारतीय रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य अश्वनी वशिष्ठ ने टीम के साथ वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव पार्क में पौधरोपण किया। साथ ही हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। जिला परिषद के लेखा अधिकारी अमन कौशिक ने बताया कि नीम, बड़ और पीपल के पौध लगाए गए। ब्यूरो