फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर डॉक्टर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल चिकित्सक। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
सेक्टर एक में घर के बाहर डॉक्टर पर बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने डॉक्टर को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया है। मामले के बारे में सूचना मिलने के बाद थाना अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस घायल डॉक्टर के बयान दर्ज नहीं कर कर पाई है।
विज्ञापन

थाना अर्बन एस्टेट पुलिस के अनुसार डॉ. हरिओम मनचंदा का पालिका बाजार में क्लीनिक है। वीरवार दोपहर बाद हर रोज की तरह डॉ. क्लीनिक से घर लौटे थे। कार को मकान के बाहर खड़ी कर दरवाजे पर पहुंचे ही थे कि उसी वक्त एक सफेद रंग की बाइक गेट के पास रुकी। जिस पर तीन युवक सवार थे। युवकों ने डॉक्टर के सिर, गर्दन और पेट पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। शोर सुनने के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को गंभीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले के बारे में सूचना मिलने के बाद थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी प्रहलाद सिंह, सीआईए टू प्रभारी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले के बारे में जानकारी जुटाई। थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि डॉक्टर पर हमला करने के मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें