फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के आरोप में डोभ का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीआईए प्रथम की टीम ने डोभ गांव के युवक अजय उर्फ बिट्टू को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ बहुअकबपुर थाने में जानलेवा हमला करने का केस दर्ज है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान पुरानी आईटीआई के पास एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ में युवक की पहचान अजय उर्फ बिट्टू निवासी डोभ के तौर पर हुई। तलाशी ली तो उसके पास देसी पिस्तौल मिला। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी का पुराना रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ 13 जून की रात को डोभ के ही युवक नवीन पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें