रोहतक। कोरोना संक्रमण विस्फोटक होने लगा है। पिछले 24 घंटे में जिले में 51 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 175 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में 16 मरीज ठीक हुए। जबकि 51 नए मरीज मिले। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 175 पहुंच गई है। विभाग ने शुक्रवार को 268 मरीजों के सैंपल लिए। जबकि 162 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण की दर 0.19 प्रतिशत व सुधार की दर 97.64 प्रतिशत रही।