फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हर माह 4 सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे डीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में गणित विशेषज्ञ भेजे जाएंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। जिला गणित विशेषज्ञ (डीएमएस) हर माह चार सरकारी स्कूलों का दौरा कर गणित शिक्षण को जांचेंगे व स्थिति में सुधार के जरूरी कदम उठाने की ड्यूटी लगाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने सरकारी स्कूलों में गणित को बढ़ावा देने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिषद की ओर से पत्र में बताया गया है कि जिला गणित विशेषज्ञ (डीएमएस) की गणित शिक्षा के प्रचार और सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए शैक्षणिक गतिविधियों में सहायता के लिए सरकारी स्कूलों में गणित-विशेषज्ञ दौरा करेंगे। विभाग का उद्देश्य प्रदेशभर में गणित कौशल में सुधार करना है। स्कूल में दौरे के समय गणित विशेषज्ञ (डीएमएस) गणित की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 3-5 मिनट की वीडियो बच्चों को दिखाई जाएगी।

वर्जन:
जिले के चार सरकारी स्कूलों का हर माह दौरा करना है। गणित शिक्षण को बढ़ावा देने के साथ इसका प्रचार-प्रसार भी करना है। प्रत्येक दौरा सप्ताह में एक बार करना है। इसकी रिपोर्ट उसी दिन निदेशालय को भेजी जानी है। प्रत्येक स्कूल में गणित गतिविधियों को दर्ज करने के लिए रजिस्टर लगाया जाएगा। इसमें गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक अरोड़ा, डीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें