रोहतक। हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 2020 बैच के छात्रों के स्कैन दस्तावेज जारी करने के निर्देश दिए हैं। एमबीबीएस बॉन्ड पॉलिसी के मामले में छात्राें को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
डीएमईआर के निर्देशों के अनुसार, एमबीबीएस से संबंधित दस्तावेज जैसे डीएमसी, इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र व प्रोविजनल डिग्री छात्रों को कॉलेज की ओर से विधिवत सत्यापित स्कैन कॉपी के रूप में प्रदान किए जाएंगे। छात्र हरियाणा मेडिकल काउंसिल में अपना पंजीकरण कराएंगे जिसके बाद स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र कॉलेज प्रशासन के पास जमा रहेगा।
हालांकि, छात्रों को ओर से डॉ. अक्षत मित्तल का कहना कि बॉन्ड पॉलिसी के तहत रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर स्थिति अभी भी अस्पष्ट बनी हुई है। इस विषय पर डीएमईआर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टता या टिप्पणी नहीं दी गई है।
-
वर्जन
डीएमईआर की ओर शुक्रवार देर शाम दस्तावेज जारी करने कर आदेश प्राप्त हुआ है। जल्द ही बच्चों के फाॅर्म भरवाकर दस्तावेजों की स्कैन कॉपी दे दी जाएगी।
- डॉ. एसके सिंघल, निदेशक पीजीआईएमएस रोहतक