फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएमसी ने किया जलभराव का किया निरीक्षण

Tue, 02 Sep 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह व नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने नप के अन्य अधिकारियों के साथ जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। रविवार रात को हुई बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। डीएमसी ने जलनिकासी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नप के डीएमसी व चेयरपर्सन सबसे पहले वार्ड नंबर 23 नई कालोनी जमालपुर में पहुंचे। यहां विपिन पाल शास्त्री व दुलीचंद शर्मा की जलभराव व अतिक्रमण की समस्या का निरीक्षण किया। डीएमसी ने यहां पानी निकासी और जहां अतिक्रमण है, उस पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने शहर में अन्य स्थानों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को तुरंत जल निकासी व्यवस्था सुधारने और ऐसी योजनाएं बनाने का निर्देश दिया ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न हो। डीएमसी ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को सभी नालों और सीवरेज लाइनों की समय पर सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने जरूरत पड़ने पर नई जल निकासी प्रणालियां बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपस में मिलकर काम करें ताकि शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। इस दौरान उनके साथ जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एससी जोशी, एक्सईएन नगर परिषद मोनिका शर्मा, जेई पवन, जेई विकास व जेई कृष्ण आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें