फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डीएलएफ के कारोबारी से 4.75 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर डीएलएफ के कारोबारी से साइबर ठगों ने 4 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। परेशान कारोबारी मनीष गर्ग ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीष गर्ग ने बताया कि उसे नौ मई को शेयर बाजार में निवेश के लिए मैसेज मिले। उसे सुबह व शाम उसे कॉल करके समझाया कि निवेश का क्या फायदा है। वह आरोपियों की बातों में आ गया और शेयर बाजार में निवेश की प्रक्रिया सीखने लगा। इसके बाद उसका अकाउंट खोल कर ऐप डाउनलोड करवा दी। इसके बाद अलग-अलग स्कीम के नाम पर 4 लाख 75 हजार रुपये निवेश करवा लिए।

टास्क पूरा करने का झांसा देकर युवती से 37 हजार रुपये ठगे

रोहतक। मदीना कोरसान गांव की युवती को ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 37 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में संध्या ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर वीडियो रील देख रही थी तभी उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। उसने क्लिक किया तो व्हाट्सअप नंबर खुल गया। उसे ऑनलाइन टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर पैसे कमाने का लालच दिया गया। वह बातों में आ गई और 37 हजार रुपये टास्क के लिए भेज दिए। जब उसने पैसे व कमीशन वापस मांगा तो और पैसे भेजने के लिए कहा गया। उसने मना कर दिया तो फोन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें