रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बिजली निगम की टीम के साथ वीरवार को पुराने शुगर मिल में छापा डाला, जहां लाइन पर सीधा तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। जांच के बाद 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
खुफिया विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना दी गई कि पुराने शुगर मिल के मैदान में हैफेड की तरफ से गेहूं का गोदाम बनाया गया है। वहां पर गोदाम की देखभाल के लिए झोपड़ी डाली गई है। नजदीक के बिजली के खंभे पर तार लगाकर अवैध तरीके से बिजली चोरी की जा रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम इंस्पेक्टर कर्मवीर, एएसआई पदम, एएसआई मनदीप, सिपाही पवन और बिजली निगम के जेई के साथ मौके पर पहुंची और तार कब्जे में लिया।
सीएम फ्लाइंग के साथ बिजली चोरी की सूचना मिली थी। जांच के बाद 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभिमन्यु धनखड़, एसडीओ