फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक एकता, प्रेम का प्रतीक है दिवाली : डॉ. कौर

Sat, 18 Oct 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
70...एमडीयू में फैकल्टी क्लब की ओर से आयोजित दिवाली मेले के दौरान लगी स्टॉल पर बात करते कुलपति
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के फैकल्टी क्लब की ओर से शुक्रवार को दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र नहीं है बल्कि यहां ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक भावना को भी बढ़ावा दिया जाता है। फैकल्टी क्लब की अध्यक्ष प्रो. सीमा सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारे विश्वविद्यालय समुदाय को एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें