फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिव्या को थाली और कलश सज्जा में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
15-जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं में नृत्य की प्रस्तुती देती छा
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। राज्य बाल कल्याण परिषद हरियाणा के तत्वावधान में मंगलवार को जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में 22, 23, 27 एवं 28 अक्तूबर को होने वाली इन प्रतियोगिताओं में मंगलवार को तृतीय ग्रुप (कक्षा 9वीं एवं 10वीं) के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने गायन, समूह नृत्य, रंगोली, मेहंदी, प्रश्नोत्तरी और भाषण जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला, लय और तालमेल से दर्शकों का ध्यान खींचा। रंगोली, मेहंदी, मौके पर चित्रकला और पोस्टर निर्माण में बच्चों की कल्पनाशीलता कौशल देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया, नोडल अधिकारी अशोक शर्मा, राज्य प्रधान सलाह संगठन डॉ. विकास एवं डॉ. योगेश ने किया।
विज्ञापन


ये रहे विजेता
एकल गायन में पठानिया पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने समूह गायन व समूह नृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में भी आरपीएस ने बाजी मारी। पठानिया पब्लिक स्कूल के चैतन्य सापरा ने एकल रागनी में प्रथम पुरस्कार जीता। एकल शास्त्रीय नृत्य में भी पठानिया पब्लिक स्कूल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। आरपीएस की पिलाक्षी ने लड़कियों के फन गेम में व दिव्या ने थाली या कलश सज्जा में पहला स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में अनीश एवं लक्ष्य (पठानिया पब्लिक स्कूल) विजेता रहे। भाषण प्रतियोगिता में आरपीएस की वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें