रोहतक। जिला शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार 30 दिसंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, रोल प्ले व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोड में किया जाएगा। प्रदर्शनी के लिए ड्यूटी ऑफिसर की बैठक बुधवार को बीआरसी ऑफिस में की गई। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व जिला परियोजना समन्वयक जितेंद्र खत्री की अध्यक्षता में यह बैठक की गई।
एपीसी राजेश मलिक व अरविंद ने सभी संबंधित ड्यूटी ऑफिसर को उनके काम सौंपे। डीएसएस समीर मान ने बताया कि इस प्रदर्शनी में पांच अलग-अलग थीम पर आधारित मॉडल और पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे व रोल प्ले प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक से प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली एक-एक टीम जिला स्तर पर भाग लेगी। इस अवसर पर बीआरसी सुंदरलाल, सदानंद, डीएसएस समीर मान, प्रवक्ता यक्ष गोयल, अनूप, जगदीश सुहाग, अलका मदान, जेई सोनू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।