रोहतक। जिलाधीश अजय कुमार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पुराना बस अड्डा पर अधिग्रहित की गई भूमि से अनाधिकृत कब्जा हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला राजस्व अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।