झज्जर। जिला स्तर पर स्कूल खेलों का आयोजन 23 से 27 अगस्त तक जिले के खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें लड़कों व लड़कियों के लिए 30 खेलों का आयोजन किया होगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीमें और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
सहायक शिक्षा खेल अधिकारी कृष्ण धनखड़ ने बताया कि अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 स्कूली खेलों में लड़कियाें व लड़कों की ब्लाक स्तर पर प्रथम आने वाली टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे हर खेल में छह टीमें आएंगी। इन खेलों का आयोजन 23 से 27 अगस्त को किया जाएगा। 23 अगस्त को लड़कों की एथलेटिक, खो-खो, वाॅलीबाॅल खेलों का आयोजन भिंडावास गांव के खेल स्टेडियम में किया जाएगा।
क्रिकेट का आयोजन संस्कारम् स्कूल खातीवास में किया जाएगा। 24 अगस्त को रिलायंस मेट सिटी दादरी तोए में कबड्डी, कुश्ती व जूडाे गुरुकुल झज्जर, शूटिंग हसनपुर गांव, तीरंदाजी पार्थ अकादमी धौड़, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, हैंडबाॅल व योग की प्रतियोगिता महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम झज्जर, टेबल टेनिस प्रतियोगिता बाल भारती पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़, बैडमिंटन एवी स्पोर्ट्स अकादमी बहादुरगढ़, कराटे केआर मंगलम स्कूल बहादुरगढ़ में होगा।
राजकीय हाई स्कूल जसौर खेड़ी में भारत्तोलन, स्कॉलर स्कूल बहादुरगढ़ में स्केटिंग, एचएल सिटी बहादुरगढ़ में तैराकी, राजकीय महाविद्यालय परनाला में हॉकी, सीआर स्कूल कांसी में बेसबाॅल और साफ्टबॉल, राजकीय महाविद्यालय जहाजगढ़ में साइकिलिंग, ऑक्सफोर्ड स्कूल गोच्छी में नेटबॉल, राजकीय महाविद्यालय बादली में फुटबॉल, राजकीय कन्या स्कूल में शतरंज, बीसी रईया में ताइक्वांडो किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 अंडर-19 खेलों का आयोजन 25 और 27 अगस्त को किया जाएगा। 25 अगस्त को एथलेटिक, खो-खो, वाॅलीबाॅल का आयोजन भिंडावास गांव के खेल स्टेडियम में किया जाएगा। क्रिकेट के खेलों का आयोजन संस्कारम् स्कूल खातीवास में किया जाएगा। अन्य खेलों का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा।