10सीटीके80..... अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी । विज्ञप्ति
रोहतक। जिला नगर योजनाकार द्वारा बुधवार को सुनारिया कलां व कन्हेली में बन रहे अवैध निर्माण को ढहाया गया। शांतिपूर्वक माहौल के लिए टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों जगह 4 अवैध कॉलोनियों में बने निर्माण को ढहाया गया है।
जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने बताया कि कन्हेली व सुनारिया कलां में 21.75 एकड भूमि में चार अवैध कॉलोनियां काटी गई है। जिसमें बुधवार को 10 डीपीसी 4 बाउंड्री वाल, सीवरेज लाइन व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया है। साथ की साथ चेतावनी पत्र भी जारी कर दिया गया है। अवैध कॉलोनियों में यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेंगी।
वहीं नगर निगम की टीम की तरफ से भी बुधवार को सेक्टर एक में ग्रीन बैल्ट, सोनीपत रोड, सिचाई विश्राम गृह के आस-पास के एरिया, डी.एल.एफ, हिसार रोड समेत अन्य स्थानों पर अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। टीम द्वारा तख्त, तिरपाल, कुर्सियां, मेज इत्यादि भी जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा दिल्ली रोड पर लगे बड़े कंटेनरों को भी जब्त किया गया है, जोकि मुख्य मार्ग पर एक स्थान पर खड़ा किया गया था। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अवैध पोस्टर व बैनर हटाने का कार्य भी किया गया।