06सीटीके32...अवैध निर्माण पर जेसीवी चलते जिला नगर योजनाकार के अधिकारी। संवाद
रोहतक। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों व काॅलोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में आईएमटी रोड, खरावड़ एवं नौनंद में एक अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया। इसमें एक निर्माणाधीन भवन, एक डीपीसी, कच्चा रोड नेटवर्क कुल लगभग 41.06 एकड़ जमीन शामिल है। इस तोड़-फोड़ की कार्रवाई में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
जिला नगर योजनाकार ने जन साधारण को यह संदेश भी दिया कि अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें। इस तरह की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। अतः जिला नगर योजनाकार नें जन साधारण को अनुरोध किया कि अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले इस कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।