06सीटीके18.. महर्षि दयान्द विश्वविद्यालय में बैठक करते अनुसूचित जाति के छात्रों। संवाद
रोहतक। एमडीयू में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों ने बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले का स्वागत किया। विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने सरकार के इस फैसले को तुरंत लागू करने की मांग की। विद्यार्थियों ने इस फैसले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया व कहा कि अब आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच पाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने इस फैसले का जश्न मनाया। इस मौके पर डॉ. रोहतास कागड़ा, डाॅ. सत्यप्रकाश, डाॅ. राकेश क्रांति, डाॅ. नवीन लोहट, राजबीर बिडलान, एडवोकेट नितेश वाल्मीकि, छात्र नेता दिनेश कांगड़ा, डाॅ. शिव प्रसाद, शोधार्थी रमन पवार आदि उपस्थित रहे। संवाद