फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनावः ऑनलाइन चुुनाव में खामियां, अगले चुनाव तक यही कार्यकारिणी करेगी काम

विज्ञापन
जिला बार रूम में मीटिंग के अंदर मौजूद वकील। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार के 1 अक्तूबर को होने वाले ऑनलाइन चुनाव कराने को लेकर वकीलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। सोमवार को बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट की अध्यक्षता में हाउस की बैठक हुई, जिसके बाद चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरविंद श्योराण ने कहा है कि निर्णय हुआ है कि आनॅलाइन चुनाव में खामियां हैं। ऐसे में ऑनलाइन चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए। अगले चुनाव तक मौजूद कार्यकारिणी ही कार्य करे। 15 सितंबर को बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। वहीं, प्रधान पद के दावेदार उमेश भारद्वाज का कहना है कि चुनाव न करवाकर वकीलों का लोकतांत्रिक हक खत्म किया जा रहा है। वे 300 वकीलों का हस्ताक्षर युक्त पत्र बार कौंसिल को भेजेंगे।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने एक अक्तूबर को प्रदेश के अंदर बार चुनाव कराने का निर्णय लिया था। इसके तहत 16 सितंबर से ऑनलाइन नामांकन दाखिल किए जाने हैं। रोहतक बार के चुनाव के लिए एडवोकेट अरविंद श्योराण को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। श्योराण ने सोमवार को सूचना जारी की है कि 12 सितंबर को चुनाव कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ था कि हाउस की बैठक बुलाई जाए। ऑनलाइन चुुनाव को लेकर जो हाउस निर्णय लेगा, वहीं मान्य होगा। इसी के चलते प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने सोमवार को हाउस की बैठक बुलाई। चुनाव अधिकारी के मुताबिक हाउस में वकीलों की राय ली गई। तय हुआ कि ऑनलाइन चुनाव में खामियां हैं। इसलिए ऑनलाइन चुुनाव न करवाए जाएं। अगले चुुनाव तक मौजूदा कार्यकारिणी ही कार्य करेगी। इस संबंध में हाउस में जो प्रस्ताव पास किया गया है, उससे 15 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल को अवगत कराया जाएगा।
----
प्रधान को नहीं हाउस की बैठक बुलाने का हक : सचिव
चुनाव घोषित होने के बाद बार प्रधान को हक नहीं है कि वे हाउस की बैठक बुलाएं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी ही बैठक बुला सकते हैं। मैंने बार कौसिंल को पत्र लिखा है कि बार के ज्यादातर वकील ऑनलाइन चुनाव करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

-एडवोकेट पुनीत पुनिया, सचिव जिला बार एसो.।
........
300 वकीलों के हस्ताक्षर, ऑनलाइन चुनाव करवाए कौंसिल : भारद्वाज
संविधान के तहत जिला बार के एक साल में चुनाव होने चाहिए। अप्रैल माह में होने वाले चुनाव अब तक नहीं हुए हैं। पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने 1 अक्तूबर को ऑनलाइन चुनाव कराने के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित किया है। 300 वकीलों के हस्ताक्षर युक्त पत्र बार कौंसिल को भेजा जाएगा, जिसमें वकीलों ने ऑनलाइन चुनाव कराने की मांग की है। इससे न केवल पारदर्शी तरीके से चुनाव होगा, बल्कि वकीलों का खर्च भी बचेगा।
-एडवोकेट उमेश भारद्वाज, पूर्व प्रधान जिला बार एसो.।
.....
मेरे पास 700 वकीलों के हस्ताक्षर, नहीं चाहते ऑनलाइन चुनाव : फौगाट
चुनाव अधिकारी के आग्रह पर मैंने हाउस की बैठक बुलाई थी, जिसमें प्रस्ताव पास हुआ है कि वकील ऑनलाइन चुनाव नहीं चाहते। चुनाव अधिकारी खुद बार कौंसिल को इस फैसले के बारे में मंगलवार को अवगत करवाएंगे। मैं खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहता। बावजूद इसके 700 वकीलों के हस्ताक्षर करवाकर कौंसिल को पत्र लिखूंगा कि ऑनलाइन चुुनाव प्रक्रिया में खामियां हैं। निष्पक्षता से चुनाव नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

-एडवोकेट लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें