फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनावः प्रमोद दलाल बने बार के नए प्रधान, पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज को 320 वोटों से हराया

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में चुनाव विजयी बाएं से जनरल सेकेट्री दीपक हुड्डा प्रधान प्रमोद सिंह द? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना काल के बीच पहली बार हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को प्रमोद दलाल ने पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज को हराकर प्रधान पद कब्जा लिया। जोजो खेमे के दलाल ने 320 वोटों से जीत हासिल की। जबकि दीपक हुड्डा सचिव, अभिजीत बजाड़ उप प्रधान, रामभतेहरी हंस सह सचिव व विकास कार्य लाइब्रेरी इंचार्ज का चुनाव जितने में कामयाब रहे। रात करीब साढ़े 9 बजे चुनाव अधिकारी अरविंद श्योराण ने चुनाव परिणाम घोषित किया। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। गेट नंबर एक से ही वकीलों को अंदर जाने दिया गया। हालांकि पहले प्लानिंग गेट नंबर से 3 से इंट्री की थी। बाद में एक नंबर से आना व जाना तय हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। दोपहर 1 बजे तक 50 प्रतिशत वोट हो चुकी थी। इसके बाद शाम 5 बजे तक 2 हजार 88 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। रात करीब साढ़े 9 बजे परिणाम घोषित किया गया। पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट के खेमे के प्रमोद दलाल ने जीत हासिल की। इसके साथ ही विजेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
-----
दो बार हुई प्रधान व उप प्रधान के लिए मतों की गणना, एक घंटा देरी से आया परिणाम
मतदान खत्म होने की मतगणना शुरू हो गई। पहले तय था कि रात करीब साढ़े आठ बजे मतगणना पूरी हो जाएगी, लेकिन प्रधान पद के लिए पहले प्रमोद दलाल व उमेश भारद्वाज के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए दो बार मतों की गणना हुई। प्रमोद दलाल 320 मतों से जीतने में कामयाब रहे। जबकि उप प्रधान के लिए अभिजीत बजाड़ व मंजीत हुड्डा में कड़ा मुकाबला हुआ। आखिर में अभिजीत बजाड़ 7 वोट के अंतर से जीतने में कामयाब रहे। इस कारण दो बार मतों की गिनती करनी पड़ी।
विज्ञापन

---
यह रहा चुनाव परिणाम
प्रधान वोट मिले
प्रमोद दलाल 1200
उमेश भारद्वाज 880
जीत का अंतर 320
रद्द वोट 8
...........
उप प्रधान वोट मिले
अभिषेक बजाड़ 589
मंजीत हुड्डा 582
मनीष सैनी 281
किरण देवी (श्योराण) 261
सुधीर राठी 190
संदीप कुमार सहालत 87
सतीश कुमार लांबा 80
जीत का अंतर 7
रद्द वोट 18
........
सचिव वोट मिले
दीपक हुड्डा 1030
सुमित हुड्डा 517
गोविंद बाल्याण 379
सुनील नांदल 139
जीत का अंतर 513
रद्द वोट 23
......
सह सचिव वोट मिले
राम भतेरी हंस(अली) 1304
स्नेहलता रुहील(बराक) 751
जीत का अंतर 553
रद्द वोट 33
...
लाइब्रेरी इंचार्ज वोट मिले
विकास आर्य 1110
प्रेम नारायण शर्मा 919
जीत का अंतर 199
रद्द वोट 59
-------------
ये तथ्य भी
कुल वोट 2667
मतदान 2088
पोलिंग प्रतिशत 78
-----
जिला बार का चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से पूूरा हो गया है। प्रधान व उप प्रधान पद के लिए दो-दो बार मतगणना की गई। दोनों पक्षों ने मतदान प्रक्रिया में पूूरा सहयोग दिया।
अरविंद श्योराण, चुनाव अधिकारी जिला बार
........
90 दिन में पूरा करवाया जाए चैंबरों का निर्माण
जिला बार चुनाव में वकीलों ने पूरा साथ दिया। आगे भी वकील साथियों की आवाज उठाता रहूंगा। नए प्रधान प्रमोद दलाल वादे के मुताबिक 90 दिन में नए चैंबरों का निर्माण कार्य पूरा करवाएं।
विज्ञापन

-उमेश भाद्वाज, पूर्व प्रधान जिला बार
........
हर काम समय पर होगा
जीत के अंदर से साफ है कि वकील साथियों ने पूरा साथ दिया। जो वादे किए हैं, उनको समय पर पूरा करवाया जाएगा।
प्रमोद दलाल, प्रधान जिला बार
.....
जीत के अंतर ने दिया हर सवाल का जवाब
जिला बार चुनाव में कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन प्रमोद दलाल की जीत के अंतर ने हर सवाल का जवाब दे दिया है।
लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान जिला बार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें