फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कानोंदा में बाइक का हार्न बजाने पर दो पक्षों में विवाद, दो महिला समेत चार घायल

Tue, 28 May 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
गांव कानोंदा में एक दूसरे पर लाठी डंडे से बाहर करते लोग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कानोंदा में बाइक का हार्न बजाने को लेकर रविवार देर रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व पथराव किया गया। संघर्ष में एक पक्ष के दो महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। थाना सदर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष के छह घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सदर थाना क्षेत्र के गांव कानोंदा में रविवार देर रात बाइक का हार्न बजाने को लेकर गांव के दीपक के साथ पड़ोसियों का विवाद हो गया। कुछ देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठियां चलीं। किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाद की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस दौरान मारपीट में एक पक्ष से शेलेंद्र, दीपक, भीम सिंह और मदन सहित दो महिला घायल हुई। दूसरे पक्ष से अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में हार्न बजाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरों पर लाठी, डंडे व पथराव हो गया। शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें