जिला विकास भवन में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
रोहतक। एलडीएम अमित सिंह ने कहा कि कर्मचारी लंबित ऋण आवेदनों का समय पर निपटान करें। सभी बैंक प्रबंधकों से बैंकों में जमा-ऋण अनुपात पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों से इसे बढ़ाने पर बल देने का आग्रह किया। जिला विकास भवन के सभागार में पंजाब नेशनल बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा ब्लाक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में उन्होंने यह बात कहीं।
वहीं एलडीएम अमित जाखड़ ने बताया कि आरबीआई एलडीओ से शालिनी जैन ने जिला ऋण योजना के अंतर्गत विभिन्न मदों के लिए ऋण संवितरण के वर्ष 2022-23 के जिलास्तरीय लक्ष्य प्राप्त करने पर सभी की सराहना की एवं वर्तमान वित वर्ष 2023-24 के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए इसी जोश से कार्य करते रहने पर बल दिया। सरकारी एजेंसीज द्वारा भेजी जाने वाली विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत शाखाओं में पड़े लंबित ऋण आवेदनों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। सभी बैंक प्रबंधकों को इन्हें समय रहते निपटाने के आदेश जारी किए गए। इस अवसर पर महम, लाखनमाजरा व कलानौर खंडों के सभी बैंकों से विभिन्न शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।