05-रोहतक के बहूअकबरपुर शिक्षा भारती विद्यालय में कला एकीकृत शिक्षा की प्रासंगिकता पर प्रशिक्षण
रोहतक। शिक्षा भारती विद्यालय बहूअकबरपुर में शनिवार को सीबीएसई ने कला एकीकृत शिक्षा की प्रासंगिकता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। इसमें डॉ. संजय कुमार और डॉ. शमा रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. मनजीत मलिक ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और शिक्षण को प्रभावी व रोचक बनाना है। डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं। कलाओं से विषयों को गहराई से समझा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कला रचनात्मक और तार्किक सोच का सशक्त माध्यम है। डॉ. शमा ने भी आधुनिक युग में केवल किताबी ज्ञान को अपर्याप्त बताया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष हीरा सिंह यादव, प्रबंधक सतीश और कोषाध्यक्ष प्रेम मदान मौजूद थे।