13सीटीके16...मानसरोवर पार्क में बैठक करते वैदिक विश्व सभा के सदस्य। स्रोत: वैदिक विश्व सभा
रोहतक। मानसरोवर पार्क में वैदिक विश्व सभा की ओर से बैठक की गई। इस दौरान स्कूल बसों की दुर्घटनाओं पर चर्चा की गई। खापों की ओर से अपने क्षेत्र में गुरुकुल पद्धति के शिक्षा संस्थान स्थापित करने की मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सभा के प्रधान पद के लिए डाॅ. स्वतंत्रानंद शास्त्री को सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए दोबारा चुना गया। बैठक में शिक्षा, सरकारी स्कूल और उनके प्रबंध से संबंधित समस्याओं को लेकर सभा की ओर से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। प्रस्ताव में सरकार को तुरंत सभी स्कूलों की परिधि निश्चित करने का कहा गया। संवाद