फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुनहरे पलों को ताजा कर भाव विभोर हुए जाट कॉलेज के एलुमनी

Sun, 14 Apr 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कॉलेज में बिताए अपने समय को याद कर जाट कॉलेज के एलुमनी भाव-विभोर हो गए। किसी ने अपने गुरुजनों को याद किया, किसी ने अपने साथियों को याद किया, किसी ने हॉस्टल की यादें साझा की तो किसी ने कैंटीन में गुजारे अपने पुराने पलों को याद किया।
विज्ञापन

शनिवार को जाट कॉलेज की एलुमनी मीट के आयोजन के दौरान कुछ इसी तरह का नजारा था। कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह में 1965 के बैच से अब तक के सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। एलुमनी ने प्राचार्य डॉ. शबनम राठी से बातचीत कर कॉलेज की ओर से दी जा रही सुविधाओं पर प्रशंसा जाहिर की। समारोह में मंच संचालन डॉ. जोगेंद्र खोखर, विद्यार्थी जतिन मलिक व शिखा कौशिक ने किया। सभी पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर 1965 बैच के बीए करने वाले हेमचंद्र राणा, 1966 बैच के बीए करने वाले जेएस दहिया व 1971 बैच के बीए करने वाले कपूर सिंह नांदल, 1980 बैच के विद्यार्थी पुरुषोत्तम वशिष्ट, 1980 से ही रवि सांगवान, सोमेश कुमार, वर्ष 1984 बैच के अशोक दलाल, वर्ष 1985 बैच के रमेश हुड्डा व जितेंद्र सिंह लाठर, वर्ष 1988 बैच के कृष्ण कुमार लोहचब व सुरेंद्र सिंह, वर्ष 1990 बैच के जोगेंद्र सिंह व बिजेंद्र गुलिया, वर्ष 1991 बैच के अनूप राठी, वर्ष 1993 बैच के राजरूप राठी, वर्ष 1994 बैच के अनिल मोर ने आह्वान किया कि नए विद्यार्थी मेहनत के बल पर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

वहीं पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के छात्र जतिन मलिक व हिमांशु अहलावत ने जाट कॉलेज में ठिकाना हमारा सै..., रागिनी के माध्यम से सभी एलुमनी की यादों को ताजा करके भाव-विभोर कर दिया। वहीं छात्र दीपक व रोहित ने रैप सुनाया। एलुमनी एसोसिएशन के कन्वीनर डॉ. रमेश डबास ने सभी पूर्व विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें