रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्राचार्य डॉक्टर तरूणा मल्होत्रा की देखरेख में पूर्ण योग केंद्र के सहयोग से मोटिवेशनल वर्कशॉप का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसका थीम ड्रॉफ्ट योर ऑन एथिक्स रही। इस कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के चित्र दिखाकर उनसे संबंधित मुहावरे पूछकर रोचक ढंग से किया गया। इसमें सेमिनार कमेटी की संयोजिका प्रीति दहिया व टीम सदस्य डॉ. निधि कक्कड़, डॉ. कमलेश ढुल, अंजू सचदेवा, दिनेश और मनजीत का सहयोग रहा। वर्कशॉप में मनोज, गौतम बत्रा, वंदना, नमिता व सोनिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मनोज ने बताया कि हमें आत्म संयमी होना चाहिए। गौतम ने स्वामी विवेकानंद के विचारों व कहानी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। वंदना ने कहा कि हम सकारात्मक सोच से अपनी मानसिक ऊर्जा को विकसित कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. मधु साहनी, डॉ. ज्योति आहुजा, मीनू गुप्ता, अंजू शर्मा, ज्योति गोयल, डॉ. पूजा, सुदेश, इंदू, डॉ. सुनीता, डॉ. कुसुम, डॉ. राखी, डॉ. मोनिका, पूजा, परीक्षा, सीमा, सुनीता सुमित व राहुल आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।