फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिव्यांग मतदाताओं ने दिखाया जोश

Sun, 26 May 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग मतदाताओं ने शनिवार को जोश दिखाया। मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की ओर से व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। कई मतदान केंद्रों पर असमर्थ लोग खुद अपने इंतजाम से भी पहुंचे। बुजुर्ग दिव्यांग और दुर्घटना के शिकार मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना मुश्किल भरा रहा। ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर चुनाव आयोग ने केंद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन एसआर सेंचुरी स्कूल में वोट देने पहुंचे दिव्यांग राजवीर कुमार को व्हील चेयर नहीं मिली, लेकिन उनमें मतदान करने का जज्बा रहा और अपनी लाठी के सहारे ही केंद्र के अंदर पहुंचे और मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें