27सीटीके18..जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा को सम्मानित करते शि
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एडीआर सेंटर में प्रतिभा सम्मान समारोह में खेरड़ी के सरकारी विद्यालय की छात्रा अंजलि को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंजली ने ग्रामीण आंचल के कलानौर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करते हुए बैंगलोर में आयोजित पैरा ओलंपिक नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। आयु वर्ग 18 वर्ष से कम की छात्रा ने अपनी कड़ी मेहनत व कोच रानी एवं माता-पिता की देखरेख में यह मुकाम हासिल किया। अंजलि क्लासिकल डांस में दो बार राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान ने अंजलि को सराहते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेटियां अपनी मेहनत के दम पर उच्च मुकाम हासिल कर रही हैं। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला परियोजना समन्वयक रेनू खत्री, प्राचार्य विरेंद्र कटारिया, डीपीई रानी, विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता राजबीर कश्यप, संदीप सैनी समेत अन्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर मौजूद रहे।